राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया लिखित आश्वासन, न्यायालय के आदेशों के पालन और खेल गतिविधियों में बाधा न डालने का किया वादा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम को करने लिए केपी ट्रस्ट ने अनुमति दे दिया। यह जानकारी एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता हसीब अहमद और अजय राय ने दी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में प्रस्तावित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को लेकर पहले जारी किया गया निरस्तीकरण पत्र वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में कायस्थ पाठशाला प्रबंधन को लिखित आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम पूरी तरह निर्धारित शर्तों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा।

माल पुलिस की कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : माल पुलिस की कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार

अजय राय द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर का किसी भी रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान यदि खेल मैदान को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो कांग्रेस उसकी मरम्मत कराएगी।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह कार्यक्रम किसी भी प्रकार का व्यावसायिक आयोजन नहीं है और इससे 14 अगस्त 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जनहित याचिका संख्या-542/2025 में दिए गए आदेशों का किसी भी प्रकार का उल्लंघन नहीं होगा।

अजय राय ने अपने पत्र में कहा कि इन आश्वासनों के बाद उन्हें मैदान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने पूर्व में संस्था को भेजा गया निरस्तीकरण संबंधी पत्र वापस लेने और संस्था के विरुद्ध उठाई गई आपत्तियों को भी वापस लेने की जानकारी दी।

वहीं, कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कांग्रेस के लिखित आश्वासन के आधार पर अजय राय का निरस्तीकरण पत्र वापस लेते हुए कहा कि संस्था द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा सकती है। इससे 08 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक हो गए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

नई दिल्ली।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुरानी दिल्ली...
खेल  राज्य  दिल्ली 
डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को उसके सोशल मीडिया...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

उत्तर प्रदेश

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू