राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

लाेकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित गूंज कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल की अनुमति भाजपा सरकार के दबाव में रद्द की गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रयागराज में गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि लाेकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित गूंज कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल की अनुमति भाजपा सरकार के दबाव में रद्द की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और वह 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द की गई, लेकिन इससे कांग्रेस का कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा। अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी 'गूंज' कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी होती शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

बाढ़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : बाढ़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों का किया गया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि केपी मैदान में ही छात्रों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हालांकि, यह कोई राजनीतिक सभा नहीं होगी और वहां कांग्रेस के झंडे-बैनर या राजनीतिक मंच का उपयोग नहीं किया जाएगा। अजय राय के अनुसार राहुल गांधी 8 अगस्त को दोपहर 2 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर 3:15 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह स्वराज भवन और आनंद भवन जाएंगे। शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस आयुक्त पियूष मोर्डिया से मुलाकात कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी प्रयागराज में रहकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद, हैदराबाद में  23 जुलाई से 30 जुलाई  तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट...
कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई...
छत्तीसगढ़ 
जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

उत्तर प्रदेश

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

आगरा। योगी सरकार राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लगातार ऐतिहासिक कदम उठा...
उत्तर प्रदेश 
कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली