आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आज़म खान तथा पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान द्वारा दायर कथित ड्यूल पैन कार्ड मामले से संबंधित आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं (क्रिमिनल रिवीजन) की सुनवाई से स्वयं को अलग (रिक्यूज़) कर लिया।

दोनों पुनरीक्षण याचिकाएं 15 जुलाई 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में गुरुवार, 6 अगस्त को टॉप-10 मामलों के रूप में सूचीबद्ध थीं। 15 जुलाई की सुनवाई में न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल एवं एन.आई. जाफरी तथा अधिवक्ता शाश्वत आनंद और अंकुर आज़ाद की ओर से आज़म खान एवं अब्दुल्ला आज़म खान का पक्ष सुना था। उस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अंतरिम जमानत प्रार्थना-पत्रों पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध करते हुए यह भी दलील दी थी कि दोनों पुनरीक्षणकर्ताओं को मामले में सम्मानपूर्वक बरी किया जाना चाहिए। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने दोनों मामलों को 6 अगस्त 2026 को टॉप-10 मामलों के रूप में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था।

महुली हादसा: डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से किया घटनास्थल का निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : महुली हादसा: डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से किया घटनास्थल का निरीक्षण

हालांकि, गुरुवार सुबह न्यायालय की कार्यवाही प्रारंभ होने पर आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म खान की ओर से मामले को सुनवाई के लिए लेने का मौखिक उल्लेख (ओरल मेंशन) किया गया। इसी दौरान न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने स्वयं को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया तथा निर्देश दिया कि दोनों पुनरीक्षण याचिकाओं को नई पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

पिछले कुछ सप्ताहों से हाईकोर्ट इन पुनरीक्षण याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। इससे पूर्व न्यायालय दोनों मामलों में नोटिस जारी कर चुका था तथा पक्षकारों के बीच काउंटर एफिडेविट एवं प्रत्युत्तर हलफनामों के आदान-प्रदान के निर्देश भी दिए जा चुके थे। इसके अतिरिक्त, समान तथ्यात्मक एवं विधिक प्रश्नों को देखते हुए अब्दुल्ला आज़म खान की पुनरीक्षण याचिका को मोहम्मद आज़म खान की पूर्ववर्ती पुनरीक्षण याचिका के साथ टैग भी कर दिया गया था।

यतीमखाना मामलों में भी हो चुका है ऐसा

गौरतलब है कि आज़म खान परिवार से जुड़े मामलों में यह न्यायिक रिक्यूज़ल का दूसरा मामला है। इससे पहले 21 नवंबर 2025 को न्यायमूर्ति समीर जैन ने भी यतीमखाना प्रकरण से संबंधित मामलों के समूह की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था। उस दिन भी आज़म खान एवं अन्य सह-अभियुक्तों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति समीर जैन ने मामलों की सुनवाई से स्वयं को अलग करते हुए उन्हें नई पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।अब न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान के रिक्यूज़ल के बाद ड्यूल पैन कार्ड मामले से संबंधित दोनों आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाएं नई पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

धमतरी: स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

धमतरी। शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक व दो के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी: स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

उत्तर प्रदेश

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद, हैदराबाद में  23 जुलाई से 30 जुलाई  तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट...
उत्तर प्रदेश 
कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं