महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, साइबर अपराध पर तुरंत करें शिकायत : पुलिस आयुक्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या उत्पीड़न को छिपाने के बजाय तत्काल शिकायत करें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह बातें गुरुवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहीं।

कमिश्नरेट कानपुर नगर की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित 'शक्ति संवाद' कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिले की 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें शिक्षिकाएं, अधिवक्ता, चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, काउंसलर, गृहिणियां और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।

बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक ये खबर भी पढ़े : बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक नागरिक, विशेषकर महिलाओं और युवतियों के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन उत्पीड़न अथवा अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए 'साइलेंट क्राइम' विषय पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल ब्लैकमेलिंग, फर्जी निवेश, साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल, ओटीपी फ्रॉड और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं महिला अपराध प्रकोष्ठ की प्रभारी सेहा तिवारी ने मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा कानूनों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 के बारे में भी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूकता पुस्तिकाएं और प्रचार सामग्री वितरित की गई। अंत में पुलिस आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों से अपने परिवार और समाज में महिला सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद, हैदराबाद में  23 जुलाई से 30 जुलाई  तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट...
कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई...
छत्तीसगढ़ 
जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

उत्तर प्रदेश

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

आगरा। योगी सरकार राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लगातार ऐतिहासिक कदम उठा...
उत्तर प्रदेश 
कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली