माल पुलिस की कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट और गाली-गलौज के मामले में लंबे समय से वांछित दोनों वारंटियों को गांव से दबोचा गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के माल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, लखनऊ द्वारा वाद संख्या 124175/22 एवं मुकदमा अपराध संख्या 404/22 (धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता) में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इस वारंट के अनुपालन में माल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की।

डीएम ने ग्राम जटा पहुंचकर गंगा के जलस्तर का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : डीएम ने ग्राम जटा पहुंचकर गंगा के जलस्तर का लिया जायजा

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम थावर, थाना माल से दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुशीराम (50 वर्ष) और कल्लू (35 वर्ष) पुत्रगण रामप्रसाद निवासी ग्राम थावर, थाना माल, जनपद लखनऊ के रूप में हुई। दोनों मजदूरी का कार्य करते हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक गिरीश दत्त पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक ओंकार नाथ की प्रमुख भूमिका रही।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी
डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबन्धन पर दो ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

लंदन। लंदन में भारतीय दूतावास के सामने बुधवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बरसी पर प्रदर्शन किया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

उत्तर प्रदेश

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा

सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक पर गंभीर सवाल, दो महिलाएं नामजद, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा