घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस की सक्रियता से परिजनों ने राहत की सांस ली और खुशी जताई
लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई चार सगी बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। सभी बहनों को बाराबंकी स्थित देवा शरीफ मजार से सुरक्षित वापस लाया गया। पुलिस की सक्रियता से परिजनों ने राहत की सांस ली और खुशी जताई।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी चारों बेटियां दिन में घर से बाहर गई थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। सूचना मिलते ही कैसरबाग पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम ने लगातार पतारसी, सुरागरसी और विभिन्न स्थानों पर खोजबीन करते हुए चारों बहनों को बाराबंकी के देवा शरीफ मजार से सकुशल बरामद कर लिया।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ बनेगा पर्यटन का प्रवेश द्वार, नैमिषारण्य से दुधवा तक जुड़ेगा नया टूरिज्म सर्किटपूछताछ में चारों बहनों ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वे घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय या आपराधिक घटना नहीं हुई।चारों बहनों की सकुशल बरामदगी के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई पर परिवार ने लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
