डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

गर्भवती महिलाओं से बात का जाना उनका कुशलक्षेम, दी जा रही दवाओं की ली जानकारी

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी

गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश

श्रावस्ती। आम जनमानस को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र चैलाही पहुंचकर चल रहे वी0एच0एन0डी0 सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपकेंद्र परिसर में साफ-सफाई, टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, उपस्थिति पंजिका तथा मरीजों को दी जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर आयी गर्भवती महिलाओं से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनको दी जा रही दवाओं आदि की जानकारी भी ली। उन्होने स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए निर्देश दिया कि आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी दवाएं निःशुल्क एवं समय पर मरीजों को वितरित की जाएं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने ए0एन0सी0 रजिस्टर, ड्यू लिस्ट रजिस्टर एवं सैम-मैम रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा सैम-मैम बच्चों की जानकारी भी ली, जिस पर ज्ञात हुआ कि कुल 196 बच्चे पंजीकृत है। जिलाधिकारी ने पोषाहार वितरण की जानकारी ली, जिस पर ज्ञात हुआ कि माह जुलाई तक का पोषाहार वितरित कर दिया गया है।
उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर केंद्र पर उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए गए। केंद्र परिसर एवं शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और मरीजों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियानों तथा गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई।
तदोपरान्त जिलाधिकारी ने जन आरोग्य केन्द्र चिल्हरिया का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने केन्द्र पर उपस्थित ए0एन0एम0 से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने अपने सामने ही केन्द्र पर आये बच्चे का वजन कराया और सैम-मैम की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा जिलाधिकारी ने केन्द्र पर दी जाने वाली अन्य सुविधाओं व मशीनों की उपब्धता के बारे में जानकारी ली, जिस पर ए0एन0एम0 द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि केन्द्र पर रेडियंट वार्मर मशीन उपलब्ध नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने मशीन की उपब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारी केन्द्र पर समय से उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायें।
उक्त निरीक्षण के दौरान ए0एन0एम0 एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी
डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबन्धन पर दो ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

लंदन। लंदन में भारतीय दूतावास के सामने बुधवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बरसी पर प्रदर्शन किया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

उत्तर प्रदेश

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा

सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक पर गंभीर सवाल, दो महिलाएं नामजद, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा