यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक हुई मानसूनी बारिश ने उमस से राहत देने के साथ कई परिवारों पर कहर बनकर भी बरपाया।

बारिश से मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और प्रयागराज समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, बारिश के दौरान मकान गिरने से प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के छह लोगों समेत प्रदेश में कुल 16 लोगों की मौत हो गई।

स्कूल में छात्रा के गले में फंसा कटर, हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : स्कूल में छात्रा के गले में फंसा कटर, हालत गंभीर

बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे अधिक 126 मिमी बारिश इटावा में दर्ज की गई। बहराइच में 95 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और हमीरपुर में 71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रतापगढ़ के माधोगंज महुली में बुधवार रात बारिश के दौरान मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटा नितिन (25), बड़े बेटे की पत्नी माधुरी (23) और उनके दोनों बच्चे आद्विविक (6 माह) और माधव (2) की मौत हो गई।

बाराबंकी के गुलचप्पा कला गांव में सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर मकान की दीवार गिरने से सगे भाई-बहन हुजैफा (7) और हाजरा बानो (11) की मौत हो गई। तीन बच्चे घायल भी हुए हैं। 

गाजीपुर के गंगौली गांव में कच्ची दीवार गिरने से सरिता राजभर (17) और कच्चा मकान गिरने से सहारनपुर के घोघरेकी गांव में शमा (35), और मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में डेढ़ साल की शानवी की मौत हो गई।

लखनऊ के मोहनलालगंज में बारिश के बीच झोपड़ी गिरने से 16 साल की रिंकी की मौत हो गई। अमरोहा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मीना (26), जसप्रीत (2) और सुमरती (65) की मौत हो गई। आजमगढ़ के बेरवा विशंभरपुर गांव में दीवार गिरने से लाल बहादुर (55) की मौत हो गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अगले तीन-चार दिन मानसून का असर मुख्य रूप से दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में रहेगा।

शुक्रवार के लिए इन तीनों जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने आसार हैं।

बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे अधिक 126 मिमी बारिश इटावा में दर्ज की गई। बहराइच में 95 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और हमीरपुर में 71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न  समस्याओं एवं बढते शोषण को देखते...

कम बारिश से एमपी में फसल संकट, 48 जिलों में सूखे जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के 55 में से 48...
मध्य प्रदेश 
कम बारिश से एमपी में फसल संकट, 48 जिलों में सूखे जैसे हालात

लखनऊ में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा खेल पकड़ा गया

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की पीजीआई थाना पुलिस, दक्षिणी जोन की सर्विलांस सेल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...