कम बारिश से एमपी में फसल संकट, 48 जिलों में सूखे जैसे हालात

बारिश का इंतजार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के 55 में से 48 जिलों में बारिश औसत से कम होने के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं।

कई इलाकों में बारिश की कमी 46 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसका असर जलस्रोतों के साथ फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

पूर्वी हिस्से में 23 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में अब तक औसत से 23 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में बारिश की कमी 1 से 46 प्रतिशत तक रही है।

वहीं पश्चिमी हिस्से के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में भी औसत से 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार.

गुना, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे है।

सिर्फ 7 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
प्रदेश में केवल सात जिले ऐसे हैं जहां बारिश औसत से अधिक हुई है। इनमें बड़वानी, ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, खंडवा और खरगोन शामिल हैं।

प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिलों में सामान्य बारिश करीब 39 इंच मानी जाती है।

फसलों पर बढ़ा संकट
कम बारिश वाले इलाकों में सोयाबीन, धान और मक्का जैसी प्रमुख फसलों पर संकट गहराने लगा है। सब्जियों की खेती भी प्रभावित हो रही है।

जबलपुर के पाटन क्षेत्र में धान के खेतों में नमी की कमी के कारण दरारें दिखाई देने लगी हैं। यहां अब तक महज 16.3 इंच बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक करीब 23.6 इंच पानी गिरना चाहिए था।

उधर, उज्जैन संभाग में सोयाबीन की फसल पर इल्ली का असर किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है। बारिश की कमी के बीच कीट प्रकोप से फसल की स्थिति और खराब होने की आशंका है।

अगले तीन दिन बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर.

दतिया, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में हल्की बारिश होने की संभावना है।

सामान्य से 19% कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 16.3 इंच यानी 419.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि तक सामान्य बारिश 20.5 इंच यानी 519.8 मिमी होनी चाहिए थी।

इस हिसाब से प्रदेश में करीब 4.2 इंच यानी 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश की यह कमी जलस्रोतों और खरीफ फसलों दोनों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।

बारिश की कमी से फसलों पर संकट, किसान परेशान
शाजापुर के किसान मुकेश ठाकुर के मुताबिक पर्याप्त बारिश नहीं होने से सोयाबीन की फसल प्रभावित हो रही है। फसल में इल्लियों का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है, जिससे उत्पादन घटने की आशंका है।

खेतों में नमी की कमी के चलते 35 से 40 दिन की सोयाबीन फसल में यलो मोजेक वायरस के लक्षण नजर आने लगे हैं किसान रूपेश सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यलो मोजेक वायरस सफेद मक्खी के जरिए फैलता है और गंभीर संक्रमण की स्थिति में उपज में 85 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

महिला किसान संगीता ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर धान की फसल बोई थी, लेकिन बारिश की कमी से फसल खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में बारिश का असर, चारधाम मार्ग कई जगह बंद

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में बारिश का असर, चारधाम मार्ग कई जगह बंद

भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला

आरा। बिहार के भोजपुर जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गुरुवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया।...
राज्य  बिहार 
भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न  समस्याओं एवं बढते शोषण को देखते...

लखनऊ में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा खेल पकड़ा गया

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की पीजीआई थाना पुलिस, दक्षिणी जोन की सर्विलांस सेल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा खेल पकड़ा गया