सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं बढते शोषण को देखते हुए संघ के प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ संरक्षक जालिम सिंह वाल्मीकि अशोक वाल्मीकि के नेतृत्व में बुधवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर स्वास्थ्य प्रभारी आर. पी.सिंह सहायक नगर आयुक्त निहाल चन्द्र को 7 सूत्रीय ज्ञापन सोंपा
सौपे गये ज्ञापन में प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन एवं उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी ने कहा कि निगम में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारी दिनों रात कठोर मेहनत कर शहर को स्वच्छता प्रदान करने में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। इतनी कठिन मेहनत करने के पश्चात भी इन ठेका कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन की हठधर्मिता के चलते कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन नगर आयुक्त प्रशान्त नागर को दिया है। जिसमें निम्नलिखित माँग की गयी है।
1- ठेका सफाई कर्मचारियों के पीएफ घोटाला की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाये।
2- स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये सफाई कर्मचारी टेंडर को शीघ्रता शीघ्र पूर्ण किया जाये।
3- ठेका कर्मियों को प्रतिमाह 16000 से ₹20000 मानदेय प्रदान किया जाये।
4-सफाई कर्मचारी एवं वाल्मीकि समाज के परम आराध्य महर्षि वाल्मीकि भगवान द्वार का निर्माण चयनित स्थान दम्मामल नगर पर अति शीघ्र किया जाये।
5-नाला गैंग में कार्यरत मेहनतकश सफाई कर्मचारियों को कार्य करने के पश्चात हटाया ना जाये,अपितु इनको वार्डों में तैनात किया जाये।
6- लायंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मियों का वेतन हर हाल में 10 तारीख तक प्रदान किया जाये।
7- समस्त ठेका सफाई कर्मचारियों को वर्दी एवं सुरक्षा उपकरण प्रदान किए
जाएं ज्ञापन देते हुए प्रतिनिधिमण्डल से सभी बिंदुओं पर वार्ता करते हुए शीघ्र ही सभी मांगों का निस्तारण करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर
विनय चौहान, पवन दीप चौहान, सोनू चौहान, रोबिन सिंह, अमन दयाल, अमित, नौबत, राम कुमार चौहान, राहुल वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
