शास्त्री मार्केट व चन्द्र शेखर आजाद मार्केट में टॉयलेट की समस्या को लेकर डीएम से मिले व्यापारी
फिरोजाबाद,शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सार्वजनिक पेशाबघर (टॉयलेट ) की समस्या को लेकर सैकड़ों व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया और
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामनरेश कटारा, महानगर अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी के संयुक्त नेतृत्व में माँग पत्र सौपा। व्यापारियों ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से संचालित सार्वजनिक पेशाबघर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हजारों व्यापारी सहित मार्केट में आने वाली महिलायों व ग्राहको को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगामी 2 दिनों के भीतर सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जा मुक्त कराकर उसकी मरम्मत कराते हुए पुनः संचालित कराया जाएगा।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है, कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाये।
माँग पत्र सौपते समय प्रशान्त माहेश्वरी अध्यक्ष व्यापार मंडल राम यादव महामंत्री
शास्त्री मार्केट अध्यक्ष निकेश जैन (रानू), सचिव , मोहन सोनी, बृजेश शर्मा, यश ठाकुर, रोहित चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, खुशहाल लालवानी, सचिन गुप्ता, अमन मिड्ढा, अमन जैन, जतिन सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
