सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
मुंशीगंज निवासी मैनुद्दीन (35) अपने कुछ दोस्तों के साथ बियर पार्टी में शामिल था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने तमंचे से मैनुद्दीन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल मैनुद्दीन को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतक के पारिवारिक जन रात में ही अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने रजत मिश्र और भैरव मिश्र पर हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया की मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो लोगों की तलाश की जा रही है। मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। रजत मिश्रा अपराधिक प्रवृत्ति का है, उस पर पहले से कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं। मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
