फीस बढ़ाने वाले स्कूलों सात स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। गौतम बुद्धनगर जिला प्रशासन ने सात प्राइवेट स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन स्कूलों पर उत्तर प्रदेश फीस रेगुलेशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन का आरोप है। इन्होंने तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई या बिना मंजूरी के अलग-अलग शुल्क लगाए हैं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के अनुसार, स्कूलों पर जुर्माना लगाने का फैसला उनकी अध्यक्षता में हुई जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी ने 2026-27 अकादमिक सत्र के लिए प्राइवेट स्कूलों की प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी की समीक्षा की। कमेटी ने उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट के नियमों के पालन की जांच की।

दिव्यांग दम्पत्तियों के लिए खुशखबरी: शादी पर मिलेगी आर्थिक सहायता ये खबर भी पढ़े : दिव्यांग दम्पत्तियों के लिए खुशखबरी: शादी पर मिलेगी आर्थिक सहायता

समीक्षा बैठक में पाया गया कि दह प्राइवेट स्कूलों ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 7.23 फीसदी की अधिकतम तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई। नोएडा के सेक्टर 21 के एक अन्य स्कूल ने कम्पोजिट फीस के अलावा अलग से सालाना फीस भी वसूली। यही नहीं 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए अपना फीस स्ट्रक्चर भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया। इस तरह इन स्कूलों ने गलतियां कीं।

कमेटी ने इन गलतियों को उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट के तहत पहली बार की गई गलती माना। कमेटी ने सात स्कूलों में से हर एक पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। प्रशासन ने कहा कि जिन स्कूलों में तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई गई थी, उनको पहले नोटिस जारी करके एक्ट के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, नोटिस के बावजूद सात स्कूल इन उल्लंघनों को ठीक करने में नाकाम रहे।

कमेटी ने सात स्कूलों के रवैये को गलत माना और इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट' के तहत प्राइवेट स्कूल कानूनी नियमों का पालन किए बिना तय सीमा से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। जिला प्रशासन के इस फैसले से जिले के तमाम प्राइवेट स्कूलों को एक सीधा संदेश जाएगा कि यदि नियम कायदे नहीं माने तो ऐक्शन तय है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा जिलाध्यक्ष के जेठ पर जानलेवा हमला, दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार के खेत में घास काटने के विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा जिलाध्यक्ष के जेठ पर जानलेवा हमला, दो आरोपित गिरफ्तार

सीबीआई ने वांछित विशाखा राठौड़ का यूएई से कराया प्रत्यर्पण

निवेशकों से धोखाधड़ी का आरोप, रकम हेरफेर करने का मामला नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वित्तीय धोखाधड़ी के...
राष्ट्रीय 
सीबीआई ने वांछित विशाखा राठौड़ का यूएई से कराया प्रत्यर्पण

माल गोदाम-मधुवन कॉलोनी मार्ग पर जलभराव, समाधान की मांग 

बदायूं। माल गोदाम से मधुवन कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर जलभराव, गंदगी और चोक पड़ी नाला-नालियों के कारण लोगों को...
उत्तर प्रदेश 
माल गोदाम-मधुवन कॉलोनी मार्ग पर जलभराव, समाधान की मांग 

विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग की राजनीति की : मंत्री एके शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधानसभा एवं विधान परिषद के तृतीय सत्र के कार्यवाही के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग की राजनीति की : मंत्री एके शर्मा

असम बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, मदद का दिया भरोसा 

प्रभावितों को सहायता देने का भरोसा शिवसागर। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज असम के...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, मदद का दिया भरोसा 

उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष के जेठ पर जानलेवा हमला, दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार के खेत में घास काटने के विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा जिलाध्यक्ष के जेठ पर जानलेवा हमला, दो आरोपित गिरफ्तार

माल गोदाम-मधुवन कॉलोनी मार्ग पर जलभराव, समाधान की मांग 

बदायूं। माल गोदाम से मधुवन कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर जलभराव, गंदगी और चोक पड़ी नाला-नालियों के कारण लोगों को...
उत्तर प्रदेश 
माल गोदाम-मधुवन कॉलोनी मार्ग पर जलभराव, समाधान की मांग 

विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग की राजनीति की : मंत्री एके शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधानसभा एवं विधान परिषद के तृतीय सत्र के कार्यवाही के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग की राजनीति की : मंत्री एके शर्मा

डीएम ने ग्राम जटा पहुंचकर गंगा के जलस्तर का लिया जायजा

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज के ग्राम जटा का स्थलीय निरीक्षण कर गंगा नदी के जलस्तर का जायजा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने ग्राम जटा पहुंचकर गंगा के जलस्तर का लिया जायजा