असम बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, मदद का दिया भरोसा 

असम के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित नेपाली खूंटी का केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री ने किया दौरा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रभावितों को सहायता देने का भरोसा

शिवसागर। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों संतक और नेपाली खूंटी का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत की।

नड्डा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले और घरों, खेती की जमीन, मवेशियों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान के बारे में उनकी चिंताएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित गांवों में चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा की।

पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद ये खबर भी पढ़े : पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नड्डा ने जरूरी राहत सामग्री की उपलब्धता और विस्थापित परिवारों को दी जा रही मदद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया गया है और सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है औऱ हर संभव मदद की जाएगी।

संतक और नेपाली खूंटी शिवसागर के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से हैं, जहां हाल की बाढ़ से भारी विनाश हुआ और हजारों लोगों के जीवन और आजीविका को प्रभावित किया। कई परिवारों के घर और सामान बर्बाद हो गए, जबकि बाढ़ के पानी ने सड़कों, तटबंधों और खेती की बड़ी ज़मीन को भी नुकसान पहुंचाया।

नड्डा का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब असम सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन करने, तुरंत मदद पहुंचाने और पुनर्वास का काम शुरू करने के लिए तेज़ी से प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीयमंत्री का यह दौरा ऊपरी असम, खासकर शिवसागर और आसपास के जिलों में बाढ़ की स्थिति की सरकार द्वारा की जा रही समीक्षा का हिस्सा है, जो इस विनाशकारी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।

शिवसागर के बाद जेपी नड्डा पड़ोसी राज्य नगालैंड के मोन जिले में बाढ़ से हुए भ नुकसान का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए। नगालैंड से लौटने के बाद आज शाम को असम के चराईदेव जिला के बाढ़ प्रभावित इलाके का भी दौरा करेंगे। गुरुवार को नड्डा पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां बादल फटने से भारी तबाही हुई है। केंद्रीय मंत्री नड्डा तीन दिवसीय असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर मंगलवार को ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे थे।

केंद्रीयमंत्री नड्डा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, मंत्री अशोक सिंघल, मंत्री केशव महंत, मंत्री पीयूष हजारिका, मंत्री सुशांत बोरगोहाईं, स्थानीय विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विधानसभा: हंगामें की भेंट चढ़ा मानसून सत्र 

लखनऊ ।  विधानसभा का मानसून सत्र हंगामें की भेंट चढ़ गया। विपक्षी दलों द्वारा वेल में विरोध प्रदर्शन करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विधानसभा: हंगामें की भेंट चढ़ा मानसून सत्र 

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विवेक कुमार ओझा CBSE स्पोर्ट्स पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रतापगढ़। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाले CBSE Games 2026-27 के लिए प्रतापगढ़ के न्यू एंजिल्स सीनियर...
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विवेक कुमार ओझा CBSE स्पोर्ट्स पर्यवेक्षक नियुक्त

सपाइयों ने स्व जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रख्यात चिन्तक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपाइयों ने स्व जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई

उत्तर प्रदेश