विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग की राजनीति की : मंत्री एके शर्मा
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधानसभा एवं विधान परिषद के तृतीय सत्र के कार्यवाही के दौरान विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की है। सदन की कार्यवाही के उपरांत मीडिया से बातचीत में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि विपक्ष की जनता के प्रति उदासीनता, जनहित के कार्यों के प्रति नकारात्मक सोच और सरकार के प्रत्येक विकास कार्य में व्यवधान डालने की प्रवृत्ति पूरे प्रदेश ने देखी है। लगातार नारेबाजी और सदन को बाधित करने की नीति के कारण तीन दिनों का बहुमूल्य समय नष्ट हुआ, जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को हुआ।
उन्हाेंनेे कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ बहस, सार्थक संवाद और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग विपक्ष का दायित्व होता है, लेकिन विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग और व्यवधान की राजनीति की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने विपक्ष की यह नकारात्मक कार्यशैली देखी है। जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों का मूल्यांकन करती है तथा समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से उसका उचित उत्तर भी देगी।
भारी शोर-शराबे के बीच सदन में अपने संबोधन के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आजादी के लगभग 70 वर्षों तक उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। लाखों लोगों के घर अंधेरे में थे और आधे से अधिक मजरों में बिजली तो दूर, खंभे और तार तक नहीं पहुंचे थे। हमारी सरकार ने ऐसे लगभग डेढ़ लाख मजरों तक विद्युत पहुंचाकर सामाजिक और आर्थिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
