दलित,युवा व विकास विरोधी सपा का सदन में आचरण शर्मनाक:योगी

प्रदेश सरकार ने 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

डबल इंजन सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम करता रहेगा और विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार को भी हंगामा और नारेबाजी जारी रही। सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) के हंगामे और विरोध पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा लोकतंत्र, दलित और समाज विरोधी है। इसका विकास से कोई मतलब नहीं है, इसीलिए अनुपूरक बजट की चर्चा में विकास के मुद्दे पर बात नहीं कर रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की प्रतिबद्धता विकास की है और रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी को विकास, युवा, महिला और लोकतंत्र विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया लेकिन इसमें भी सपा ने तरह-तरह की अड़चनें लगायी, जबकि इस अनुपूरक बजट में आंगनवाड़ी कार्यकत्री, रसोइयों, कोटेदारों, चौकीदारों और आशा कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि और एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़े प्रस्ताव थे। इससे समाज के सभी लोगों का विकास होना है। इतना ही नहीं इस अनपुरक बजट में संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले, लोकमाता अहिल्याबाई आदि की प्रतिमाओं की स्थापना, रखरखाव और बाउंड्रीवाल निर्माण आदि के लिए भी अनुपूरक बजट में व्यवस्था की गयी है, लेकिन समाजवादी पार्टी के सदस्याें ने सदन में अपना दलित विरोधी चेहरा दिखा दिया कि उसमें इन महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव नहीं है।

डीएम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर का किया गया औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर का किया गया औचक निरीक्षण

विधानसभा सदन से बाहर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों के मानदेय में भी बाधाएं खड़ी की थी, लेकिन हमारी सरकार ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया है और अनुदेशकों का भी मानदेय बढ़ाया। इसी प्रकार अनुपूरक बजट में प्रदेश के विकास के साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों, कार्यों को लेकर योजनाओं व प्रस्तावों को शामिल किया गया है, लेकिन सपा तो विकास और लोकतंत्र विरोधी है। हम प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी के विकास विरोधी रवैये के बावजूद डबल इंजन सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम करता रहेगा और विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर डेयरी कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 05 अगस्त 2026 (सूचना विभाग)।* दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुग्ध...
उत्तर प्रदेश 
दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर डेयरी कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन।

वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए सात रोमांचक मुकाबले

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए सात रोमांचक मुकाबले

“साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा...
उत्तर प्रदेश 
“साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

जनेश्वर मिश्र ने जीवनभर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया : अखिलेश

जनेश्वर मिश्र ने जीवनभर समाजवादी सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारा
राज्य  उत्तर प्रदेश 