असम में बाढ़ से 89 मौतें, नड्डा करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

10 जिलों में अभी भी बाढ़ का असर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा असम पहुंचे हैं। आज वे बाढ़ में पूरी तरह से नष्ट हुए शिवसागर जिले के नेपाली खूंटी गांव का भी दौरा करेंगे।

उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा भी रहेंगे। बाढ़ से ऊपरी असम के मुख्य रूप से चार जिलों शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट एवं गोलाघाट बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

मौसम 4 अगस्त: आज 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : मौसम 4 अगस्त: आज 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

हालांकि नदियों का जलस्तर घट गया है। मगर पानी और कीचड़ घरों और रास्तों में अभी भी भरा हुआ है। सरकार के साथ ही स्वयंसेवी संगठन एवं अपने स्तर पर लोग प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत कार्य में अपनी मदद कर रहे हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के 4 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ धनसिरि नदी (नुमलीगढ़) इलाके में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

मंगलवार को शिवसागर में एक एवं गोलाघाट जिले में एक शव बरामद हुआ। बाढ़ से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 89 पहुंच गई है। बाढ़ से अभी भी 10 जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं।

प्रभावित जिलों में शिवसागर, धेमाजी, गोलाघाट, डिब्रूगढ़, चराईदेव, कामरूप (मेट्रो), बिश्वनाथ, लखीमपुर, जोरहाट एवं नगांव जिला शामिल हैं।

बाढ़ से इन जिलों के 28 राजस्व मंडलों के कुल 365 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 122137 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 15342.92 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अभी भी 39 राहत शिविर एवं 16 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 55 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 12382 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 5475 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित