अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
फिरोजाबाद, सुहागनगरी के जिला अस्पताल की भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम से बनवाया गया अटल पार्क प्रवेश शुल्क के कारण सुर्खियों में बना हुआ था जिसको लेकर दो दिन पूर्व कुछ समाज सेवियों एवं आज दिन बुधवार को निगम के पार्षदों द्वारा पार्क के प्रवेश शुल्क को लेकर विरोध करते हुए एक ज्ञापन महापौर कामिनी राठौर को सौपा गया जिसके बाद महापौर द्वारा शीघ्र आदेश करते हुए लगने वाले प्रवेश शुल्क को हटाने को कहा
अटल पार्क में नगर आयुक्त प्रशान्त नागर द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया था, कि अटल पार्क में देखरेख करने के लिये थर्ड पार्टी को टेण्डर जारी किया गया है। जिसकी बजह से पार्क में सुबह 05 बजे से 08 बजे सुबह तक निशुल्क प्रवेश रहेगा। उसके बाद आने वालों को प्रवेश के लिये 10 रुपये चार्ज देना होगा। इसके अलावा भूल भुलैया व झूले आदि का जो भी शुल्क होगा वह देना होगा।
लेकिन करीब दो दिन पूर्व कुछ समाज सेवियों द्वारा प्रवेश शुल्क को लेकर इसे वापिस करने के खिलाफ पार्क के गेट पर नारेबाजी भी की थी।
उसी क्रम में बुधवार को जब इसकी जानकारी निगम के पार्षदों को हुई तो वह निगम के पूर्व सभापति विजय शर्मा के नेतृत्व में निगम की महापौर कामिनी राठौर से मिले और अटल पार्क के प्रवेश शुल्क का विरोध किया। और कहा कि अधिकारियों द्वारा हम लोगो की छवि को जनता के बीच मे खराब किया जा रहा है। पार्षद मुनेन्द्र यादव ने कहा कि लोग इस पार्क में शुद्ध प्राकृतिक वातावरण का आनन्द लेने के लिये अपने परिवार के साथ आते है। जिसके प्रवेश शुल्क के लिये दस रुपये लगाये गये है। जो पूरी तरह गलत है। हम सभी पार्षद इसका विरोध करते है। पार्षदों के विरोध को देखते ही महापौर कामिनी राठौर ने अटल पार्क में लगने वाले प्रवेश शुल्क को हटाने के तत्काल आदेश कर दिये।
महापौर कामिनी राठौर से जानकारी के दौरान उन्होंने बताया कि अब अटल पार्क में आने वालों से एन्ट्री फीस के नाम पर कोई शुल्क नही लिया जायेगा। केवल पार्क के अन्दर भूल भुलैया व झूले आदि का जो भी चार्ज होगा वही देना होगा।
ज्ञापन देने वालों में, मुनेन्द्र यादव, उदय प्रताप सिंह, रेखा यादव, मनोज ताऊ, विजय शर्मा के अलावा अन्य पार्षदगण मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
