उत्तराखंड में बारिश का असर, चारधाम मार्ग कई जगह बंद

सड़क खोलने का काम जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बंद हैं और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कालेश्वर के पास अवरुद्ध हो गया है।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, इच्छाड़ी बांध जलाशय में ट्रैश रैक की जाली चोक होने और अत्यधिक सिल्ट जमा होने के कारण शुक्रवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक सफाई कार्य किया जा रहा है।

ऑपरेशन रिकवरी के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन रिकवरी के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए

इस दौरान टोंस नदी में करीब 1500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों से नदी और उसके तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, स्नान, मछली पकड़ने और अन्य गतिविधियों से परहेज करने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रातः 5:30 बजे तक प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले की तेजम तहसील में हल्की वर्षा हो रही है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं।

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) हेलगुगाड़, नालूपानी और गंगनानी के पास मलबा आने से बंद है। इसी प्रकार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134) दुर्बिल और स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। दोनों मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

चारधाम यात्रा मार्गों में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल यातायात के लिए सुचारू है, जबकि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कालेश्वर के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है।

मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। राज्य के अन्य जिलों से किसी बड़ी आपदा की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों को यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) की ओर से दांतन में गुरुवार शाम को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर :...
पश्चिम बंगाल 
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

विश्व जूनियर एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

यूजीन (ओरेगन)। विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को भारत के मोहम्मद अशफाक ने शानदार प्रदर्शन करते...
खेल 
विश्व जूनियर एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा की पर्यावरण, वन एवं पर्यटन विषयक स्थायी समिति में केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भद्र हेमब्रम...
पश्चिम बंगाल 
विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक

कोलकाता-हावड़ा निगमों में बढ़ेंगे वार्ड, 12 को पेश किया जाएगा बिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता-हावड़ा निगमों में बढ़ेंगे वार्ड, 12 को पेश किया जाएगा बिल

उत्तर प्रदेश

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न  समस्याओं एवं बढते शोषण को देखते...
उत्तर प्रदेश 
 सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा