राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव

पूर्वी राजस्थान में तापमान 6°C तक गिरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से 10 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में गुरुवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही।

लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि तापमान में गिरावट आ गई। चूरू, सीकर और धौलपुर में भी लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सबसे ज्यादा असर चूरू जिले के सादुलपुर में देखने को मिला, जहां शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में करीब चार फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

महाराणा प्रताप चौक सहित कई कॉलोनियों में पानी घरों तक पहुंच गया। लोग मिट्टी के कट्टे लगाकर पानी को घरों में घुसने से रोकने का प्रयास करते रहे।

गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में बने लोकल वेदर सिस्टम के कारण भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में मूसलाधार बारिश हुई। कई क्षेत्रों में 2 से 8 इंच तक वर्षा हुई, जिससे खेत, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए।

धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र के गढ़ी गांव में भारी बारिश के चलते तीन मकानों की दीवारें और छत की पट्टियां गिर गईं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश मापी गई।

पिछले 24 घंटे में अलवर के गोविंदगढ़ और कठूमर, भरतपुर के भुसावर, बयाना, नगर, सीकरी, पहाड़ी और कुम्हेर, धौलपुर के सरमथुरा, बाड़ी और बसेड़ी, दौसा के सिकराय, करौली के हिंडौन, मासलपुर और सुरौठ तथा सवाई माधोपुर के तलवाड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा हुई।

बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। पूर्वी राजस्थान में दिन के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई।

दौसा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री, अलवर में 27.8 डिग्री, सिरोही में 27.6 डिग्री, प्रतापगढ़ में 28.7 डिग्री, डूंगरपुर में 30.6 डिग्री और उदयपुर में 31 डिग्री सेल्सियस मापा गया। उधर, जयपुर एयरपोर्ट पर देर रात हुई तेज बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा।

मौसम विभाग ने लोगों से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने, जलभराव वाले इलाकों से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते 10 अगस्त तक प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) की ओर से दांतन में गुरुवार शाम को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर :...
पश्चिम बंगाल 
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

विश्व जूनियर एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

यूजीन (ओरेगन)। विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को भारत के मोहम्मद अशफाक ने शानदार प्रदर्शन करते...
खेल 
विश्व जूनियर एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा की पर्यावरण, वन एवं पर्यटन विषयक स्थायी समिति में केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भद्र हेमब्रम...
पश्चिम बंगाल 
विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक

कोलकाता-हावड़ा निगमों में बढ़ेंगे वार्ड, 12 को पेश किया जाएगा बिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता-हावड़ा निगमों में बढ़ेंगे वार्ड, 12 को पेश किया जाएगा बिल

उत्तर प्रदेश

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न  समस्याओं एवं बढते शोषण को देखते...
उत्तर प्रदेश 
 सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा