इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट और ऐप पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग करने की कोशिश में दिक्कतें आ रही है। वहीं, यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा।

एयरलाइन ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा, सिस्टम में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है। इससे कुछ ग्राहकों को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल में दिक्कत हो सकती है।

हमारी टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं। वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप, दोनों पर ही वेब चेक-इन नहीं हो पा रहा है।

इंडिगो ने सेवा से जुड़ी सूचना में कहा कि अभी हमारे मुख्य रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से कुछ ग्राहकों को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।

रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी ये खबर भी पढ़े : रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

एयरलाइन ने कहा कि हमारी टीमें अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही हैं।

जिन ग्राहकों को यात्रा के लिए तुरंत मदद चाहिए, वे सहायता के लिए हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। जिन ग्राहकों की यात्रा बाद में है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कुछ समय बाद वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य और समझदारी की सराहना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन है, जिसके पास घरेलू एविएशन मार्केट का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा है। एयरलाइन रोजाना 2 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स को ऑपरेट करती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इस्लामियां इंटर कॉलेज में  शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली की दिलवाई प्रतिज्ञा

फिरोजाबाद, नगर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में  बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यालय...
इस्लामियां इंटर कॉलेज में  शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली की दिलवाई प्रतिज्ञा

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को...
कारोबार 
इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

अम्स्टेलवीन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल डी के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

रांची। झारखंड में नदियों, तालाबों, झरनों, खानों के गड्ढों और पर्यटन स्थलों में डूबने से होने वाली अप्राकृतिक मौतों को...
झारखंड 
झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार