टीबी को जानो संगोष्ठी में सीएमओ ने वालंटियर को बताएं उनके कार्य व उद्देश्य

एनसीसी व 'मेरा भारत' के 60 वॉलंटियर्स 5 उच्च जोखिम वाले गांवों में करेंगे लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान व काउंसलिंग

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अभिषेक मिश्रा

​लखीमपुर-खीरी,20 अगस्त(तरुणमित्र)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी व माई भारत के वॉलिंटियर सीएमओ कार्यालय सभागार में 'टीबी को जानो' संगोष्ठी के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता मैं आयोजित संगोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत भी मौजूद रहे। वॉलंटियर्स को टीबी की रोकथाम व पहचान का प्रशिक्षण दिया गया।
 
​सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के 3 ब्लॉकों के 5 उच्च जोखिम वाले गांवों—लखीमपुर ब्लॉक के राजपुर व छाउछ, बेहजम ब्लॉक का हरैय्या तथा फूलबेहड़ ब्लॉक के श्रीनगर व महेवागंज को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में 60 वॉलंटियर्स टीबी लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनकी जांच व काउंसलिंग कराएंगे। इसके लिए 18 अगस्त से 5 दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।
 
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि 2 हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना व रात में पसीना आना टीबी के लक्षण हैं। टीबी हमारे खांसते छींकते व बोलते समय निकलने वाले ड्रॉपलेट के जरिए फैलती है। छूने से नहीं। घर में उचित वेंटिलेशन और नशा मुक्ति इसके बचाव में अहम हैं। वॉलंटियर्स मरीजों को पूरा इलाज लेने, निक्षय मित्र बनकर पोषण किट उपलब्ध कराने तथा टीबी मुक्त भारत ऐप के एआई चैटबॉट 'खुशी (ई-संगिनी)' का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में माई भारत के जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला सहित जिला क्षय रोग अस्पताल से पीपीएम कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार, डीपीपीएमसी पंकज परमी, एसटीएलएस संजय राय एवं एसटीएस संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

एरा यूनिवर्सिटी का अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से करार

— अमेरिकन व वेस्टइंडीज यूनिवर्सिटी के साथ एरा ने किया एमओयू साइन
उत्तर प्रदेश 
एरा यूनिवर्सिटी का अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से करार

राम मंदिर घोटाले की पुरानी एसआईटी रिपोर्ट

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने गुरवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पूर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर घोटाले की पुरानी एसआईटी रिपोर्ट

उत्कर्ष संगोष्ठी में याद किये गये राजीव गांधी 

लखनऊ । उत्कर्ष संगोष्ठी के 42वें चरण में वक्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्योंं को याद...
उत्तर प्रदेश 
उत्कर्ष संगोष्ठी में याद किये गये राजीव गांधी 

सी एम एल आर वर्कशॉप झांसी की नई पहल

गोरखपुर।रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को साफ़-सुथरी और बेहतर सुविधाएँ देने की कोशिशों के तहत, कोच मिड-लाइफ़ रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप, झांसी ने...