सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए रैंकिंग सुधारने के निर्देश

दिसंबर तक सभी विकासपरक कार्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश, डी श्रेणी पर डीएम ने जताई नाराजगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिहं, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता और मनोयोग से कार्य करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही दिसंबर तक सभी विकासपरक कार्यक्रमों को हर हाल में पूर्ण कराने को कहा।

समीक्षा में सामने आया कि जुलाई 2026 तक की प्रगति के आधार पर विकास एवं राजस्व कार्यों में जनपद बिजनौर को प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से 31वीं सी रैंक प्राप्त हुई है। कुल 85 विकासपरक कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं में 58 को ए, छह को बी, दो को सी तथा एक कार्यक्रम को डी श्रेणी मिली है, जबकि 18 कार्यक्रम ऐसे हैं जिनमें श्रेणी निर्धारित नहीं की जाती।

प्रशिक्षित हर युवा को रोजगार दिलाने का लक्ष्य  ये खबर भी पढ़े : प्रशिक्षित हर युवा को रोजगार दिलाने का लक्ष्य 

सामूहिक विवाह योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को डी श्रेणी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को मुख्य प्रदर्शन सूचकांक (केपीआई) को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों तक जाने वाले रास्तों पर सीसी रोड अथवा इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली आईडी के कार्य में भी तेजी लाने को कहा।

आईजीआरएस और स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-20 at 19.40.35 (1)
आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ फीडबैक में सुधार लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्रों के निर्माण की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन उपकेंद्रों के लिए अभी तक भूमि का चिन्हांकन नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जमीन चिन्हित कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

बैठक में विभिन्न तहसीलों में लंबित राजस्व वादों एवं अन्य प्रकरणों के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यक्रमों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

लखनऊ। लखनऊ में सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई स्तरों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

बोले पात्र वृद्धजनों को पेंशन के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़ पात्र विद्यार्थी को समय से मिले छात्रवृत्ति, 02...
उत्तर प्रदेश 
सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संभाली जांच

गोमतीनगर में पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा मानस बाजपेई, बीमार बहन को मारकर खुदकुशी