24 घंटे में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। दातागंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 10,200 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को नेत्रपाल निवासी म्याऊं ने तहरीर देकर बताया था कि डहरपुर टोल प्लाजा के पास चार अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर सीज कराने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि उससे जबरन 19,200 रुपये नकद, 800 रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराए गए और मोबाइल फोन लूट लिया गया। मामले में दातागंज थाने में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 20 अगस्त को बसेला तिराहे से हरिओम मथुरिया निवासी नाहर खां सराय, लालपुल चौराहा और यश जोशी निवासी जोशी, चौधरी सराय, बदायूं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल, 10,200 रुपये और वैगनआर कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लंबित ऋण प्रकरणों पर सीडीओ सख्त, जल्द निस्तारण के निर्देश

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की...
उत्तर प्रदेश 

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अफसरों की बैठक

   बदायूं। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ...

अंबेडकरनगर में जमीन हड़पने के लिए अजय शुक्ला की हत्या, दो गिरफ्तार

अनिरुद्ध मिश्रा और सोनी शुक्ला गिरफ्तार

3 से 7 दिन के अंदर घर बैठे वाहन का कराएं रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर

मुरादाबाद। वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र बनवाने और वाहन ट्रांसफर कराने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुरादाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत : योगी

शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने पर जोर