वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

बोलीं जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सभी राजनीतिक दलों से बेरोजगार युवाओं, छात्र-छात्राओं और बाढ़ से हो रही जान-माल की क्षति जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।  

मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि देश में वंदे मातरम गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, वह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वंदे मातरम गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो कानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है।

सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत : योगी ये खबर भी पढ़े : सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत : योगी

उन्होंने कहा कि क्योंकि केंद्र एवं राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात एक-दूसरे के बने कानूनों को बदलती रहती हैं। जबकि इस समय देश और जनहित के मुद्दों पर खासकर बेरोजगार युवाओं तथा छात्र-छात्राओं 'जेन-जी' एवं स्कूली बच्चे-बच्चियों की 'जेन-अल्फा' एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिए, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग भी है।

वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद 15 अगस्त को शुरू हुआ। भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि पूरा वंदे मातरम गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी ने इसे रोकने की कोशिश की और राहुल गांधी भी असहज दिखे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरा वंदे मातरम गाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी का इशारा गीत रोकने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय से खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांगने को लेकर था।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार