कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ ने ‘बाबूजी’ को रामभक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन का प्रेरणादायी आदर्श बताया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। परम 'रामभक्त' 'बाबूजी' का संपूर्ण जीवन रामकाज, राष्ट्रनिष्ठा, सांस्कृतिक चेतना एवं लोक-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी आदर्श है। उनके साहसिक, ऐतिहासिक योगदान और सुशासन के प्रति अखंड प्रतिबद्धता को राष्ट्र युग-युगांतर तक स्मरण करेगा।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। एक जननेता, एक कर्मयोगी और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था से ओत-प्रोत उनका जीवन राष्ट्रसेवा का एक प्रेरक अध्याय है। उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।"

उत्कर्ष संगोष्ठी में याद किये गये राजीव गांधी  ये खबर भी पढ़े : उत्कर्ष संगोष्ठी में याद किये गये राजीव गांधी 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयास हम सभी को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं 'पद्म विभूषण' से सम्मानित कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! श्रद्धेय 'बाबूजी' के सिद्धांत, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र की प्रगति हेतु जनसेवा को समर्पित उनका धर्मनिष्ठ जीवन, समाज कल्याण के लिए जन-जन का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं 'पद्म विभूषण' से अलंकृत कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी पावन स्मृति में मनाए जाने वाले 'हिंदू गौरव दिवस' की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! श्रद्धेय बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण का परिचायक रहा। उनके उच्च विचार हम सभी को अपने राष्ट्र और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।"

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लिखा, "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका समर्पण और उनके अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सोशल मीडिया पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!"

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के शिखर पुरुष के रूप में उनका संपूर्ण जीवन प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित एक महायज्ञ के समान था, जिसमें उन्होंने सत्ता का मोह त्याग कर राष्ट्र के सांस्कृतिक जागरण की नींव रखी। उनके उसी दृढ़ संकल्प और असीम त्याग के परिणामस्वरूप आज अयोध्या की पवित्र धरती पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अपने पूर्ण वैभव के साथ विराजमान है।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, "प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त, सदैव गरीबों, पिछड़ों के उत्थान को समर्पित रहे, राजस्थान व हिमाचल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि ॥"

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

उत्तर प्रदेश

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार