एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

जांच, दवा और सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

योजना के अंतर्गत पात्र दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक उपचार की सुविधा मिल सकती है। एसआरएन में अब तक कई सड़क दुर्घटना पीड़ित इस योजना का लाभ लेकर उपचार करा चुके हैं।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को बिना आर्थिक चिंता के तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

औद्योगिक विकास में एमएसएमई की भूमिका अहम: प्रांजल यादव ये खबर भी पढ़े : औद्योगिक विकास में एमएसएमई की भूमिका अहम: प्रांजल यादव

खासतौर पर दुर्घटना के बाद का शुरुआती ‘स्वर्णिम समय’ (गोल्डन ऑवर) घायल की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में योजना के माध्यम से उपचार में आर्थिक कारणों से होने वाली देरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बीमित और गैर-बीमित वाहनों से हुई सड़क दुर्घटनाओं के अलावा हिट एंड रन के पात्र मामलों में भी घायल व्यक्ति को इसका लाभ मिल सकता है। आपात स्थिति में 112 आपातकालीन सहायता सेवा के माध्यम से भी मदद प्राप्त की जा सकती है।

ट्रॉमा सेंटर में तत्काल उपचार
एसआरएन अस्पताल में सड़क दुर्घटना के गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर और संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मरीज की स्थिति के अनुसार आवश्यक जांच, दवाएं, शल्य चिकित्सा और अन्य चिकित्सा सुविधाएं योजना के प्रावधानों के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाती हैं।

मोतीलाल नेहरू मेडिकल के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय मरीज का जीवन बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

पीएम राहत योजना आर्थिक कारणों से उपचार में होने वाली देरी को कम करने में सहायक है। अस्पताल में दुर्घटना पीड़ितों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना समय गंवाए नजदीकी सक्षम अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें।

योजना के प्रभारी एवं एनेस्थीसिया विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि एसआरएन अस्पताल में पीएम-राहत योजना के तहत अब तक कई दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार का लाभ दिया जा चुका है।

अस्पताल पहुंचते ही घायल की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए उपचार शुरू कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि गंभीर दुर्घटनाओं में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए प्रयास रहता है कि आर्थिक परेशानी या औपचारिकताओं के कारण किसी पात्र मरीज के उपचार में अनावश्यक देरी न हो।

योजना की प्रमुख सुविधाए
डॉ. अनिल सिंह ने उपचार सड़क दुर्घटना के पात्र पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा। दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक उपचार। अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार।

निर्धारित प्रावधानों के तहत हिट एंड रन सहित पात्र सड़क दुर्घटना मामलों में लाभ। दुर्घटना के बाद ‘स्वर्णिम समय’ में तत्काल उपचार उपलब्ध कराकर जीवन बचाने पर जोर दिया।

पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर उपचार मिलने के साथ उनके परिवारों पर पड़ने वाले तत्काल आर्थिक बोझ को कम करने में भी मदद मिल रही है।

एसआरएन अस्पताल में इस सुविधा का उद्देश्य यही है कि किसी पात्र दुर्घटना पीड़ित का इलाज पैसे या औपचारिकताओं के कारण न रुके।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी