मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का झाबुआ कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।

गुरुवार से शुरू हुए आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हैं। किसानों ने रात कलेक्ट्रेट परिसर में ही गुजारी और सामूहिक रूप से भोजन तैयार कर खाया। किसानों का कहना है कि मुआवजे के मुद्दे पर लिखित आश्वासन मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर किसानों ने सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। गुरुवार रात करीब 30 किलो आटे की बाटी और 7 किलो चावल तैयार किए गए। शुक्रवार सुबह करीब 10 लीटर दूध की चाय और पोहे का नाश्ता बनाया गया।

कम बारिश से एमपी में फसल संकट, 48 जिलों में सूखे जैसे हालात ये खबर भी पढ़े : कम बारिश से एमपी में फसल संकट, 48 जिलों में सूखे जैसे हालात

किसानों ने कहा कि मांग पूरी होने तक वे इसी तरह धरना स्थल पर रहेंगे। किसानों की प्रमुख मांग फोरलेन के लिए अधिग्रहित जमीन का नियमानुसार बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिए जाने की है।

गुरुवार को मेघनगर एसडीएम अवनधती प्रधान और एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापडेकर ने धरना स्थल पहुंचकर किसानों से चर्चा की थी। अधिकारियों ने किसानों को आर्बिट्रेशन आवेदन के माध्यम से अपनी आपत्ति और पक्ष रखने की सलाह दी थी।

रास्ते, ड्रेनेज और सड़क की ऊंचाई पर बनी सहमति
किसान संघ के जिला मंत्री वरदीचंद पाटीदार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

चर्चा में खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों, ड्रेनेज व्यवस्था और फोरलेन की ऊंचाई को लेकर सहमति बनी, लेकिन मुआवजे के मुद्दे पर किसानों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी।

किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुआवजे के संबंध में लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक कलेक्ट्रेट परिसर में उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी