युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां 800 से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 12 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज राजीव कुमार यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और बीटेक सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन जरूरी
सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज राजीव कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल

rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराना होगा। अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र और जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों और पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पहुंचना होगा।

अवध बस अड्डे के पास हाईटेक स्लीपर बसों का अवैध संचालन ये खबर भी पढ़े : अवध बस अड्डे के पास हाईटेक स्लीपर बसों का अवैध संचालन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी