सड़क की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

-रैपुरा कला गांव से मैन राठ रोड तक सड़क बदहाल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-गड्ढों और कूड़े के कारण आवागमन में परेशानी

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बदहाल सड़क और गंदगी से परेशान -छात्र छात्राओं ने बुधवार को समस्या के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच ) पर जाम लगा दिया। झमाझम बारिश के बीच भी जेन अल्फा अपनी मांगों पर डटा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर छात्रों को समझा बुझा जाम खुलवा कर यातायात बहाल कराया। समय से समस्या का निस्तारण न होने पर छात्रों ने दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी स्कूली छात्र छात्राओं ने सुबह से ही झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्र अमन कुमार, मानसिंह, राम किशोर, राजेश, प्रियंका, राधा, आरती समेत अन्य छात्र छात्राओं ने बताया कि उनके गांव रैपुरा से राजमार्ग तक सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण उन्हें निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन भी असंतुलित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। कई बार बच्चे गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे संचालित मिलों का कचड़ा भी सड़क किनारे फेंकने से रास्ता में गंदगी का अंबार लगा है।

नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल ये खबर भी पढ़े : नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल

19aug512345678

जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। बच्चों को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों को समझाकर यातायात बहाल कराया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर की ट्रैवल वॉर्निंग पर फिर विचार करेगा अमेरिका: गोर

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से पत्रकार वार्ता में दी जानकारी श्रीनगर। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर की ट्रैवल वॉर्निंग पर फिर विचार करेगा अमेरिका: गोर

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1 गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर पुलिस ने चोरी...
उत्तर प्रदेश 
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1 गिरफ्तार

आठ साल से पांच विदेशी युवतियों से देह व्यापार,तलाश में जुटी पुलिस

-तुर्कमेनिस्तान की महिला की तलाश कर रही पुलिस,पासपोर्ट जब्त किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आठ साल से पांच विदेशी युवतियों से देह व्यापार,तलाश में जुटी पुलिस

सीडब्ल्यूसी बैठक: युवाओं की स्थिति से लेकर चंदा चोरी तक सरकार दे जवाब

सरकार की गलत नीतियों ने युवाओं को हताशा और बेरोजगारी दी: कांग्रेस खरगे का आरोप- राम मंदिर चढ़ावे में घोटाला,...
राष्ट्रीय 
सीडब्ल्यूसी बैठक: युवाओं की स्थिति से लेकर चंदा चोरी तक सरकार दे जवाब

नवीन चौधरी कन्नौजिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष

बस्ती - कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में नवीन चौधरी कन्नौजिया को बस्ती जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
 नवीन चौधरी कन्नौजिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1 गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर पुलिस ने चोरी...
उत्तर प्रदेश 
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1 गिरफ्तार

आठ साल से पांच विदेशी युवतियों से देह व्यापार,तलाश में जुटी पुलिस

-तुर्कमेनिस्तान की महिला की तलाश कर रही पुलिस,पासपोर्ट जब्त किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आठ साल से पांच विदेशी युवतियों से देह व्यापार,तलाश में जुटी पुलिस

नवीन चौधरी कन्नौजिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष

बस्ती - कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में नवीन चौधरी कन्नौजिया को बस्ती जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
 नवीन चौधरी कन्नौजिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष

डीएम कार्यालय के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास

पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास