अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के योगदान को किया याद

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने उनकी समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

cb27282bc0b833733298617486402068_438811881

असम में 10 लाख रुपये तक की कृषि आय पर नहीं लगेगा टैक्स, सीएम हिमंत ने किया ऐलान ये खबर भी पढ़े : असम में 10 लाख रुपये तक की कृषि आय पर नहीं लगेगा टैक्स, सीएम हिमंत ने किया ऐलान

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य नेता शामिल रहे।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि राजनेता, कवि और दूरदर्शी अटलजी ने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और रणनीतिक हितों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण, समावेशी नेतृत्व और राष्ट्रीय गौरव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अटलजी की अमर विरासत राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटलजी असाधारण दूरदृष्टि वाले विलक्षण राजनेता थे और उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार और प्रयास पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे तथा उनके नेतृत्व ने देश को सशक्त बनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण पर अटलजी का जोर आज भी मार्गदर्शन करता रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को देशभक्त राजनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अटलजी ने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के दौरान पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया। वहीं, उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को जमीन पर उतारने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म संस्था द्वारा गरीब बच्चों तथा शीरोज़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

भगवा चोले में महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे कुमार विश्वास

देश के प्रसिद्ध कवि ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर किए दर्शन  उज्जैन। श्रावण शुक्ल पक्ष की...
मनोरंजन  मध्य प्रदेश 
भगवा चोले में महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे कुमार विश्वास

टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत

टुलू मंडल के कथित वित्तीय लेन-देन की जांच में सहगल हुसैन का नाम सामने आया बीरभूम। टुलू मंडल कांड की...
पश्चिम बंगाल 
टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा

पीयूष कुमार का आरोप- छात्रों के आंदोलन से दूरी बनाए हुए हैं सीएम हेमंत रांची। झारखंड में चल रहे जेपीएससी-जेएसएससी...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा

उत्तर प्रदेश

गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म संस्था द्वारा गरीब बच्चों तथा शीरोज़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प

कौशाम्बी। जिले के मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
उत्तर प्रदेश 
अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया सावन मास के सोमवारों पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित