श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए डीएम ने घोषित किया अवकाश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया सावन मास के सोमवारों पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के मद्देनजर 17 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12 तक के साथ सभी महाविद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।

जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने रविवार को जारी किए पत्र में कहा कि तृतीय सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जनपद मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाती है। कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना में सुगमता एवं सुविधाओं तथा छात्राओं के हितों के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त विद्यालयों, संस्थाओं, डिग्री कॉलेजों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों एवं मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 17 अगस्त सोमवार का अवकाश घोषित किया जाता है। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल ये खबर भी पढ़े : कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

गोरखपुर।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर होटल रॉयल रेजीडेंसी गोलघर में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा हुआ ध्वजारोहण संग...
मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

बदायूं। रविवार को  ग्राम बरायमय खेड़ा, बिल्सी रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और माता...
उत्तर प्रदेश 
बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और छात्रों को ठगा : अजय राय

मीरजापुर। जमालपुर क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों...