अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प

केशव ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले के मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य तथा जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से करोड़ों भारतीयों के हृदय में अमिट स्थान बनाया। उनका ओजस्वी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

पुलिस हिरासत से भागा अभियुक्त का सुराग नहीं मिला ये खबर भी पढ़े : पुलिस हिरासत से भागा अभियुक्त का सुराग नहीं मिला

उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत को सशक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दूरदर्शी नींव रखी। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और अंत्योदय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व ने भारत को आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई और देश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की कविताओं में संवेदना, भाषणों में राष्ट्रभक्ति और कर्मों में भारत के प्रति अटूट समर्पण दिखाई देता था। यही कारण है कि वह किसी एक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बन गए। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए उनके विचार सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहेंगे। राष्ट्र प्रथम का उनका संकल्प विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, “बूथ जीतो, चुनाव जीतो।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को अपना दायित्व समझकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करे। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के साथ हर परिवार तक संपर्क और संवाद स्थापित करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का महत्वपूर्ण स्तंभ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता ही पार्टी की ताकत है और यही संकल्प विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सीएम ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

गोरखपुर।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर होटल रॉयल रेजीडेंसी गोलघर में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा हुआ ध्वजारोहण संग...
उत्तर प्रदेश 
मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

बदायूं। रविवार को  ग्राम बरायमय खेड़ा, बिल्सी रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और माता...