आर्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260816-WA0022कौशाम्बी। जिले के भड़ेसर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य एवं संस्थापक आशीष मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामधेनु ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एग्जीक्यूटिव अरविंद कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रगान गाया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर रहा।

 ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए ये खबर भी पढ़े :  ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए

प्लेग्रुप से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और लघु नाटिकाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के ओजपूर्ण प्रदर्शन पर अभिभावकों और अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक ऋषि कुशवाहा ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझना चाहिए और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह यादव ने शिक्षा को सफलता और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय की प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिठाई वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा।

अंत में सभी ने राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

इजरायल के राष्ट्रपति और PM नेतन्याहू की स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर PM मोदी ने जताया आभार

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति हर्जोग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना दिए...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय  राज्य 
इजरायल के राष्ट्रपति और PM नेतन्याहू की स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर PM मोदी ने जताया आभार

जूलियन वेबर ने 90.40 मीटर भाला फेंक कर तोड़ा यूरोपीय चैंपियनशिप रिकॉर्ड

बर्मिंघम। जर्मनी के भाला फेंक खिलाड़ी जूलियन वेबर ने यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.40 मीटर का...
खेल 
जूलियन वेबर ने 90.40 मीटर भाला फेंक कर तोड़ा यूरोपीय चैंपियनशिप रिकॉर्ड

TVK सरकार के 100 दिन पूरे: कल्याणकारी योजनाओं और निवेश पर जोर, CM विजय के सामने कई बड़ी चुनौतियां

चेन्नई। सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) सरकार सोमवार को सत्ता में अपने 100 दिन पूरे...
राष्ट्रीय  राज्य 
TVK सरकार के 100 दिन पूरे: कल्याणकारी योजनाओं और निवेश पर जोर, CM विजय के सामने कई बड़ी चुनौतियां

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

उत्तर प्रदेश

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
उत्तर प्रदेश 
आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन...
उत्तर प्रदेश 
ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस