अटल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत नेताओं ने किया नमन

भाजपा ने उन्हें कार्यकर्ताओं का पथ प्रदर्शक बताया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर शब्द चित्र साझा करते हुए लिखा, '' आज सुबह 'सदैव अटल' जाकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की प्रगति में उनकी भूमिका अद्वितीय है।''

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले की पोस्ट में कहा, ''वे एक असाधारण राजनेता थे। उनकी दूरदृष्टि अद्वितीय थी तथा उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के शब्दों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत किया।

वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।उन्होंने 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता हैं ।

‘दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला ये खबर भी पढ़े : ‘दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ''अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी दूरदृष्टि अद्भुत थी।

उन्होंने अपना जीवन हमारे राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।'' उन्होंने कहा, ''सुशासन और जनकल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।''

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने शिखर पुरुष और पूर्व अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, '' भारतीय राजनीति के युगपुरुष, असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।''

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, '' वाजपेयी जी ने आजीवन 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' की भावना के साथ कार्य किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था।

उनके नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने देश को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने, विकास की नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।''

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ''पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं।

अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय और सुशासन की कल्पना को जमीन पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।''

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन