मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन
गोरखपुर।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर होटल रॉयल रेजीडेंसी गोलघर में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा हुआ ध्वजारोहण संग व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन। ध्वजारोहण समारोह गरिमापूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। एस.डी. इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि विजय चांदवासिया ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण होते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना व्यक्त की। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
ध्वजारोहण समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात इसी अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान में ‘व्यापार संगम 4.0’ का भव्य शुभारंभ हुआ जो कि सुबह 11:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक चला।
व्यापार संगम 4.0 के मुख्य अतिथि मेयर मंगलेश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने व्यापार संगम 4.0 की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बल देते हुए कहा आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर समाज को नई दिशा दे रही है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनूप सराफ ने भी व्यापार संगम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल हैं। उन्होंने दूर दराज से आकर स्टॉल लगाने वाली महिलाओं की विशेष प्रशंसा की तथा मंच के सदस्यों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।
मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर के अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने कहा कि व्यापार संगम 4.0 का उद्देश्य स्थानीय व्यापार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा महिला व्यापारियों को अपने उत्पाद और सेवाएं नए ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। तथा अपनी मंच की टीम को जोकि 4 महीनों से दिन रात कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे अनुराग चांदवासिया,पीयूष जैन तथा इनके साथ जो निदेशक टीम थी तथा मंच के सचिव को उनको सफल आयोजन के लिए बधाई दी ओर धन्यापन किया।
इस बार के आयोजन में स्टॉल पर पिछली बार की अपेक्षा ओर भीड़ देखने को मिली । इस व्यापार मेले में तरह तरह के नए प्रोडक्ट्स देखने को मिले जिसमें राखियां ,घरेलू उत्पाद जैसे पापड़ अचार ,तथा हैंडमेड घर के सजावट के समान ,लड्डू गोपाल के पोशाक हैंडबैग्स , घरेलू कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स ,ज्वैलरी,सोने -चांदी के आभूषण तथा बनारसी साड़िया,विभिन्न प्रकार के राजस्थानी परिधान , बच्चों के लिए फन गेम्स , स्टॉल देखने को मिले । इस बार बाहर शहरों से भी आकर बहुत सी महिलाओं ने स्टॉल लगाया। लक्की ड्रॉ का भी आयोजन किया गया जिसमें भी लोगों ने खूब बढ़चढ़कर भाग लिया और खूब उपहार जीता।
उक्त जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी मनीष मित्तल ने दी।
इस अवसर पर सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, कार्यक्रम संयोजक अनुराग चांदवासिया, कार्यक्रम उपाध्यक्ष पीयूष जैन सहित कार्यक्रम निदेशक गौरव चिरानिया,नीतीश अग्रवाल,मनीष केडिया,निलेश अग्रवाल,राघव बंसल एवं मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष नवीन पार्लीवाल,पंकज अग्रवाल,अनूप जालान, मंच के उपाध्यक्ष रजत लाठ,अंकित पोद्दार,अंकित गाडिया ,एवं मंच के पदाधिकारी अमित तुलस्यान ,आकाश गोयल,आयुष लखोटिया, मानस खेतान, मनीष मित्तल,चंदन
अग्रवाल,नीरज जालान,मयंक केडिया,अभिषेक केडिया,माधव जालान, रोहित अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम को सुंदर एवं सफल रूप दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
