गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

-यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म युवा संस्था ने किया कार्यक्रम  

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म संस्था द्वारा गरीब बच्चों तथा शीरोज़ हैंगआउट कैफे में एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन वर्गों के साथ स्वतंत्रता का उत्सव साझा करना था, जो अपने संघर्षों के बावजूद साहस और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच झंडे एवं उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया तथा उन्हें शिक्षा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं शीरोज़ हैंगआउट कैफे में एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद कर उनके संघर्ष, साहस और आत्मनिर्भरता की सराहना की गई। संस्था के सदस्यों ने उनके सम्मान में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में समान अवसर एवं सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ‘अंकुर’ ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सम्मान, समानता और अवसरों के साथ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए युवाओं को आगे आकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट सदस्य हरीश रावत, रंजीत वर्मा, अमन राजवंशी, दीपक रावत, वरुण आज़ाद,कुशल प्रजापति, विशाल रावत सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सहभागिता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

संस्था ने भविष्य में भी समाज के वंचित एवं संघर्षशील वर्गों के लिए जनहितकारी गतिविधियां संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

संगठन में हर वर्ग और हर समाज को जोड़ें : याज्ञनिक

लखनऊ। संगठन सृजन अभियान के एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ0 अमी याज्ञनिक रविवार  को यहां  कहा कि संगठन सृजन अभियान  देश में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संगठन में हर वर्ग और हर समाज को जोड़ें : याज्ञनिक

पीजीआई में स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी हुए सम्मानित

लखनऊ। 80 वें स्वतंत्रता दिवस संजय गांधी पीजी में धूमधाम से मनाया गया। निदेशक राधा कृष्ण धीमान ने ध्वजारोहण किया...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी हुए सम्मानित

हरियाली तीज पर महिलाओं ने बनाया विश्व रिकार्ड

लखनऊ। हरियाली तीज पर महिलाओं ने विश्व रिकार्ड बनाया। इस कार्यक्रम में लगभग 2378 महिलाओं ने हिस्सा लिया। एक जैसे...