युवा घोषणापत्र जारी, 5 साल में दो करोड़ रोजगार का वायदा
लखनऊ। अन्य दलों के भांति आजाद समाज पार्टी का भी युवाओंं पर खासा जोर है। इसीलिए पार्टी ने सबसे पहले युवा घोषणा पत्र जारी कर दिया , जिसे दस वायदे किये गये हैं। इसमें पांच साल में दो करोड़ रोंजगार एवं रिक्त सरकारी पदो पर तत्काल भर्ती का वायदा किया गया है।
इसी तरह कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूल कालेजों में मुफ्त शिक्षा, प्रतियोगी पढ़ाई के लिए दस लाख तक लोन जिसमें दो साल तक ब्याज मुक्त एवं र्स्टाटअप के लिए 20 लाख तक लोन करने का जिक्र किया गया है। पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, दोषी से धन की भरपाई, सभी जनपदों में हर माह रोजगार मेला, प्रदेश में कुल बजट में 30 प्रतिशत युवाओं के लिए, खोल युवा को प्रोत्साहन तथा सीएसआर में 50 प्रतिशत युवाओं के शिक्षा रोजगार पर खर्च किया जायेगा। इसके अलावा पार्टी द्वारा युवाओं के कई वायदे किये गये हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
