चुनावी मौसम में लोकतांत्रिक जनता पार्टी का आगाज
लखनऊ । आसन्न विधानसभा चुनाव को देख नये राजनीतिक दलों की बहार आ गयी है। आये दिन नये दलों का गठन हो रहा है। इसी कड़ी में रालोद में प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक डॉ रामाशीष राय के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी का पहला सम्मेलन 10 अक्टूबर को लखनऊ के गांधी भवन सभागार में किया जायेगा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि रालोद में मैने 24 वर्ष तक मेहनत एवं निष्ठा से कार्य किया। लेकिन पार्टी जब अपने सिद्धांत गांव गरीब किसान से भटक गयी तो नये दल का गठन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस नये दल में डॉ रामाशीष राय को जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रभार सौंपा जायेगा। संगठन में युवाओं एवं महिलाओं के साथ किसान मजदूर पर जोर रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
