शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई।

थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.71 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 558.77 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,468.45 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण पहले 15 मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 100 अंक फिसल कर 77,375.75 अंक के स्तर पर आ गया।

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी का रुख बन गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 543.54 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,453.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 147.15 अंक यानी 0.61 प्रतिशत उछल कर 24,225.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 40 अंक टूट कर 24,184.55 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 127.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,205.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,797 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,132 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 665 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर तीन शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से श्रीराम फाइनेंस, एटरनल, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.37 प्रतिशत से लेकर 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया और एनटीपीसी के शेयर 2.13 प्रतिशत से लेकर 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 325.78 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,909.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 76.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,078.30 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा
गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित...
उत्तराखंड 
बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

उत्तर प्रदेश

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल