बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

गोरापड़ाव में एसओजी बनकर पहुंचे बदमाशों ने रुपये और जेवर लूटे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को पुलिस की एसओजी टीम बताकर एक कमर्शियल ऑफिस में लूटपाट की। पुलिस के अनुसार, गोरापड़ाव स्थित एक ऑफिस में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान एक कार से आठ से 10 हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और तमंचे दिखाकर खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताया। पुलिस की कार्रवाई समझकर वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए।

बदमाशों ने टेबल पर रखी करीब आठ लाख रुपये की नकदी अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद मौजूद लोगों से सोने की अंगूठियां और दो सोने की चेन उतरवा लीं और 12 मोबाइल फोन भी लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।

उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित किए जाने की जानकारी दी। सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि सर्विलांस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ट्रंप-किम मुलाकात की तैयारी, कोरियाई प्रायद्वीप पर हलचल

सोल/वाशिंगटन। कोरियाई प्रायद्वीप 'टॉक ऑफ द टाउन' है यानी सुर्खियों में है। ये एक बार फिर बड़ी शक्तियों की कूटनीति...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम मुलाकात की तैयारी, कोरियाई प्रायद्वीप पर हलचल

रूस के हमले से यूक्रेन में भारी नुकसान, 13 लोगों की मौत: जेलेंस्‍की

कीव। रूस ने एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए यूक्रेन में भारी तबाही मचाई। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के हमले से यूक्रेन में भारी नुकसान, 13 लोगों की मौत: जेलेंस्‍की

भारत-जापान के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर हुआ अहम समझौता

नई दिल्ली। भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए रक्षा सहयोग को और मजबूत करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर हुआ अहम समझौता

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी