Gen-Z के साथ पकड़ मजबूत और सीधा संवाद के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

जेन-जी तक पहुंच बनाने की तैयारी में भाजपा, 14 से 22 साल के युवाओं पर रहेगा फोकस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। जेन-जी के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई रणनीति तैयार की है। पार्टी अब पारंपरिक एकतरफा संदेशों के बजाय इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्टिव संवाद बढ़ाने के साथ-साथ कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में छात्रों से सीधे मिलने की योजना पर काम कर रही है।

नीट परीक्षा विवाद के बाद छात्रों के आंदोलनों और युवाओं के बीच बने माहौल को देखते हुए पार्टी ने 14 से 22 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं तक पहुंचने का फैसला किया है। इसके लिए सभी राज्यों के संगठन को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और अभियान पूरे साल चलाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह अभियान दो स्तरों पर चलेगा । पहला, डिजिटल आउटरीच इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर युवाओं की भाषा और शैली में संवाद। टेक्स्ट की जगह रील्स, शॉर्ट वीडियो और विजुअल कंटेंट पर जोर। युवाओं की राय और फीडबैक लेने के लिए दोतरफा संवाद की रणनीति।

तमिलनाडु सरकार ने विधायकों को दी बड़ी सुविधा,75 हजार का मिलेगा भत्ता ये खबर भी पढ़े : तमिलनाडु सरकार ने विधायकों को दी बड़ी सुविधा,75 हजार का मिलेगा भत्ता

और दूसरा, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संस्थानों में सीधा संवाद करेंगे। कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्कूल, कोचिंग संस्थान और स्पोर्ट्स क्लबों में छात्रों से अनौपचारिक बातचीत करेंगे। संवाद को गैर-राजनीतिक रखा जाएगा और पार्टी के झंडे-बैनर का इस्तेमाल नहीं होगा।

मीडिया को कार्यक्रमों से दूर रखा जाएगा और संवाद के बाद कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया जाएगा। छात्र यदि बातचीत रिकॉर्ड करते हैं तो उस पर रोक नहीं होगी। युवाओं की सुविधा के अनुसार संवाद का तरीका और स्थान तय होगा। परीक्षा, पाठ्यक्रम, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाएं, करियर और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। 

इस अभियान के तहत छात्रों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सुझाव लिए जाएंगे। समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को दोष देने की बजाय समाधान पर चर्चा करने पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी युवाओं की राय जानने की कोशिश की जाएगी।

युवा नेतृत्व तैयार करने पर भी जोर
पार्टी संगठन और सरकार में अधिक युवा चेहरों को आगे लाने की रणनीति भी तैयार की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष युवा टीमों का गठन करेंगे और शिक्षण संस्थानों में लगातार संवाद बनाए रखेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, बड़े विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम और प्रमुख शोध संस्थानों में स्थानीय सांसदों के साथ केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं को भी भेजा जाएगा। कोटा, पटना, प्रयागराज, बेंगलुरु, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख कोचिंग हब पर विशेष फोकस रहेगा, क्योंकि पार्टी का मानना है कि शिक्षक और कोचिंग नेटवर्क बड़ी संख्या में युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

टोक्यो। इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?