CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

बैठक में योजना के तहत बैंकवार ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति पर भी हुई समीक्षा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता

मुजफ्फरनगर। आज 19 अगस्त 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत बैंकवार ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान योजना के कुल निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम ऋण स्वीकृति एवं वितरण पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने सभी बैंकों को पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों में तेजी लाते हुए समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य वाहन रैली ये खबर भी पढ़े : मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य वाहन रैली

समीक्षा के दौरान एक्सिस बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष में मात्र 01 ऋण वितरित किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक को चेताया गया। साथ ही एक्सिस बैंक सहित शून्य ऋण वितरण वाली शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध लिखित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में HDFC बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया की योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति एवं सहयोग न किए जाने पर भी मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा रोष व्यक्त किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर, कवाल, रोहना कला, छपार, सुजड़ू, कल्याणपुर फुगाना, खुड्डा एवं कोर्ट रोड शाखाओं की योजना के अंतर्गत प्रगति एवं सहभागिता की भी समीक्षा की गई। उक्त शाखाओं से योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित सक्रियता एवं सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिला समन्वयक, बैंक ऑफ इंडिया तथा शाखा प्रबंधक—पुरकाजी, बैंक ऑफ बड़ौदा रुड़की रोड, डिन्दावली, एसबीआई रोहना कलां के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दिए गए। कई शाखा प्रबंधकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा योजना के प्रति गंभीरता एवं सक्रियता बरतने के लिए चेताया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि CM YUVA शासन की प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजना है। अतः सभी बैंक अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक योजना के पात्र लाभार्थियों के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए ऋण स्वीकृति एवं वितरण में तेजी लाएं। योजना की प्रगति में किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उपायुक्त उद्योग जैस्मीन, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित सभी जिला समन्वयक एवं संबंधित बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ट्रंप-किम मुलाकात की तैयारी, कोरियाई प्रायद्वीप पर हलचल

सोल/वाशिंगटन। कोरियाई प्रायद्वीप 'टॉक ऑफ द टाउन' है यानी सुर्खियों में है। ये एक बार फिर बड़ी शक्तियों की कूटनीति...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम मुलाकात की तैयारी, कोरियाई प्रायद्वीप पर हलचल

रूस के हमले से यूक्रेन में भारी नुकसान, 13 लोगों की मौत: जेलेंस्‍की

कीव। रूस ने एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए यूक्रेन में भारी तबाही मचाई। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के हमले से यूक्रेन में भारी नुकसान, 13 लोगों की मौत: जेलेंस्‍की

भारत-जापान के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर हुआ अहम समझौता

नई दिल्ली। भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए रक्षा सहयोग को और मजबूत करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर हुआ अहम समझौता

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी