मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
बीआरसी सदर-चरथावल सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
मुजफ्फरनगर। 18 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश मिलेट्स (अन्न) पुनरोरूद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण का आयोजन बी०आर०सी सदर व चरथावल सभागार में किया गया। जिसमें ब्लाक सदर मे कार्यक्रम कि अध्यक्षता ध्यानचन्द्र खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर के द्वारा कि गई। मीतू व०प्रा० सहा० ग्रुप-ए के द्वारा अध्यापकों को मिलट्स से मिलने वाले लाभ एवं मिलेट्स से बनाये जाने वाले खाद्य पदार्थ से मिलने वाले पौष्टिक गुणो के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में वर्धन तथा स्वास्थ्य को ठीक रखतें है।
राजकुमार व०प्रा०सहा ग्रुप-बी (कृषि) द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा खरीफ सीजन में विकास खण्ड स्तर पर स्थित राजकीय बीज भण्डार पर रागी, बाजरा, कोदो, साँवा आदि के मिनिकिट कृषकों को निःशुल्क वितरण किया जाता है। ब्लाक चरथावल में अमरीश कुमार व०प्रा० सहा० ग्रुप-बी के द्वारा कार्यक्रम कि अध्यक्षता कि गई।
संतवीर सिंह से०नि० व०प्रा०सहा०ग्रुप-बी ने मिलेट्स के पोषक तत्य कि उपयोगिता को बताया गया गुलाम साबीर व० प्रा०सहा०ग्रप-बी (कृषि रक्षा) ने मोटे अनाज कि खेती के बारे में जानकारी दी गई इसी मौके पर अरविन्द्र मलिक प्रगतिशील कृषक द्वारा भी मिलेट्स को पोषक तत्यो का खजाना बताया गया। वही अध्यापको ने भी इसके महत्व को ध्यान से सुना हो और कार्यक्रम की सरहाना की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
