ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा बुधवार को लंबे समय वाले कर्ज को वापस खरीदने का ऐलान करने की वजह से बॉन्ड मार्केट का दबाव घट गया। इसके कारण अमेरिकी स्टॉक मार्केट के निवेशक उत्साहित होकर कारोबार करते रहे।

 सपाट खुले सेंसेक्स और निफ्टी; इंडिगो ये खबर भी पढ़े :  सपाट खुले सेंसेक्स और निफ्टी; इंडिगो

एस एंड पी 500 इंडेक्स लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद वापस बढ़त हासिल कर बंद होने में सफल रहा। यह सूचकांक 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,707.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नैस्डेक ने 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,331.09 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 53,480.24 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,743.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,501.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत टूट कर 26,091.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत लुढ़क कर 5,666.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 178.54 अंक यानी 0.40 प्रतिशत फिसल कर 44,540.81 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 160 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,250 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 598.58 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछल कर 65,925 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्ती तेजी बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 400.15 अंक यानी 5.82 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,871.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 79.87 अंक यानी 1.25 प्रतिशत उछल कर 6,473.99 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 292.93 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,788 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,614.83 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,905.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

प्रतिबंध के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, डेयरी से 25 क्विंटल जब्त सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर जिले...
मध्य प्रदेश 
एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत

जम्मू। रेल मंत्रालय से कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर अधिकतम गति बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन ने...
जम्मू कश्मीर 
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत

फरीदाबाद : युवती को बंधक बनाकर खौलते पानी से जलाया, दिल्ली रैफर

फरीदाबाद। जिले के गांव कुरेशीपुर में एक 23 वर्षीय युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई...
हरियाणा 
फरीदाबाद : युवती को बंधक बनाकर खौलते पानी से जलाया, दिल्ली रैफर

उत्तर प्रदेश

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

झांसी में पुलिस मुठभेड़, लूट-हत्या प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने हत्या के प्रयास व लूट के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में पुलिस मुठभेड़, लूट-हत्या प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

अंबेडकरनगर जाएगा सपा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

अखिलेश यादव के निर्देश पर दौरा, माता प्रसाद पांडेय करेंगे नेतृत्व; शोकाकुल परिवार से मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यालय को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर जाएगा सपा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल