राम मंदिर परिसर का ज्यादातर काम 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अयोध्या। श्रीराम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बुधवार को अयोध्या पहुंचे । वह तीन दिनों तक अयोध्या में रहकर श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बुधवार शाम निर्माण समिति की बैठक की। उसके बाद गुरुवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी।

इजरायल के राष्ट्रपति और PM नेतन्याहू की स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर PM मोदी ने जताया आभार ये खबर भी पढ़े : इजरायल के राष्ट्रपति और PM नेतन्याहू की स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर PM मोदी ने जताया आभार

उन्होंने अगले महीने 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद जताई। मिश्र ने कहा कि 30 अक्टूबर तक एल एंड टी और टाटा के कर्मचारी निर्माण कार्य से हट जाएंगे।

इसके बाद मुख्य रूप से ऑडिटोरियम और संग्रहालय का कार्य जारी रहेगा। संग्रहालय में कुल 20 गैलरियां बनाई जा रही हैं, जहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा।

गैलरी नंबर-7 में इमर्सिव टेक्नोलॉजी के जरिए मंदिर परिसर के दिव्य दर्शन कराने की तैयारी है। गैलरी नंबर-17 में भगवान राम के वनगमन और नदियों से जुड़े प्रसंग तकनीक के माध्यम से दिखाए जाएंगे।

संग्रहालय के निर्माण में आईआईटी मद्रास के तकनीकि विशेषज्ञ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर की चहारदीवारी दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

सुरक्षा उपकरण लगाने में दो महीने अतिरिक्त लगेंगे। एल एंड टी, टाटा, सोमपुरा समेत निर्माण एजेंसियों के भुगतान और लंबित कार्यों की समीक्षा की गयी। ताकि साल के अंत तक निर्माण संबंधी कोई काम अधूरा न रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित...
उत्तराखंड 
बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

प्रतिबंध के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, डेयरी से 25 क्विंटल जब्त सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर जिले...
मध्य प्रदेश 
एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

उत्तर प्रदेश

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल