दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

दार्जिलिंग का वीडियो देखकर घर से भागी छात्राओं को पुलिस ने तलाशा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग
  • फरीदाबाद का मामला 

फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता हुई बीएससी अंतिम वर्ष की तीन छात्राओं को पुलिस ने सकुशल तलाश कर लिया है। पुलिस ने छात्राओं को उनके परिजनों को सौंपते हुए उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी है। दरअसल इंटरनेट पर दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों के वीडियो देखकर बीएससी अंतिम वर्ष की तीन छात्राओं ने वहां घूमने का ऐसा प्लान बनाया कि परिवार और पुलिस दोनों परेशान हो गए।

जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं 14 अगस्त को कॉलेज से निकलने के बाद घर जाने के बजाय दार्जिलिंग घूमने निकल गईं। उन्होंने पहले नमस्ते चौक पर बिरयानी खाई और फिर मोबाइल फोन बंद कर दिए। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली। मोबाइल बंद होने से ठीक पहले हुई बातचीत के आधार पर पुलिस को एक युवक का नंबर मिला। युवक से संपर्क करने पर पता चला कि तीनों दार्जिलिंग घूमने के लिए निकली हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। 

महुआधनी गांव के अनिल कुमार गुप्ता बने ग्राम पंचायत अधिकारी ये खबर भी पढ़े : महुआधनी गांव के अनिल कुमार गुप्ता बने ग्राम पंचायत अधिकारी

पुलिस के मुताबिक, तीनों छात्राओं की उम्र 22 से 23 वर्ष के बीच है और वह मेहता दयानंद कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ती हैं। एक छात्रा पलवल, दूसरी एसजीएम नगर और तीसरी पर्वतिया कॉलोनी की रहने वाली है। तीनों को घूमने और ट्रैवल वीडियो देखने का शौक है। इंटरनेट पर दार्जिलिंग की खूबसूरती देखकर उन्होंने वहां जाने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने परिवार से छिपाकर पैसे भी जमा किए थे। 14 अगस्त को कॉलेज की छुट्टी के बाद तीनों छात्राएं नमस्ते चौक पहुंचीं। 

वहां बिरयानी खाने के बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिए। इसके बाद मेट्रो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां दार्जिलिंग के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलने पर ऑटो से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां से उन्होंने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पकड़ ली। यात्रा के दौरान तीनों दानापुर रेलवे स्टेशन पर उतर गईं। वहां से ऑटो लेकर वाराणसी पहुंचीं और गंगा घाट पर स्नान किया। 

इसके बाद 15 अगस्त की सुबह दानापुर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन पकड़ी और वहां से दार्जिलिंग जाने की तैयारी थी।इधर, 14 अगस्त की रात तक तीनों के घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। दोस्तों और कॉलेज में जानकारी लेने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों के मोबाइल नंबरों की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को एक छात्रा के मोबाइल से हुई आखिरी बातचीत में एक युवक का नंबर मिला। 

पुलिस ने युवक से संपर्क किया तो उसने बताया कि तीनों दार्जिलिंग घूमने के लिए निकली हैं। इससे पुलिस को पता चला कि छात्राएं किसी अनहोनी का शिकार नहीं हुई हैं, बल्कि अपनी मर्जी से घूमने निकली हैं। पुलिस टीम दार्जिलिंग पहुंची, लेकिन वहां तीनों छात्राएं नहीं मिलीं। इसके बाद उनके मोबाइल की दोबारा लोकेशन ट्रेस की गई तो न्यू जलपाईगुड़ी की लोकेशन मिली। 

पुलिस और स्वजन वहां पहुंचे। 16 अगस्त की सुबह तीनों छात्राएं न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित मिल गईं। पुलिस के अनुसार, तीनों छात्राएं बिना टिकट यात्रा करते हुए न्यू जलपाईगुड़ी तक पहुंची थीं। तीनों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और उन्हें अपने साथ फरीदाबाद वापस ले आए। पूछताछ में छात्राओं ने इंटरनेट पर दार्जिलिंग के वीडियो देखने के बाद घूमने का प्लान बनाने से लेकर ट्रेन से यात्रा करने तक की पूरी कहानी पुलिस को बताई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् पर घमासान, नितिन नवीन ने कांग्रेस को बोला 'नई मुस्लिम लीग

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

ऑफिस में चल रहा था जुआ का खेल इसी दौरान पहुंचे बदमाश हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित...
उत्तराखंड 
बदमाशों का आतंक! SOG बनकर पहुंचे, तमंचा दिखाकर लूटे 8 लाख

एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

प्रतिबंध के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, डेयरी से 25 क्विंटल जब्त सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर जिले...
मध्य प्रदेश 
एमपी में बैन के बाद भी बन रहा था एनालॉग पनीर, विभाग का छापा

उत्तर प्रदेश

CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
CM YUVA योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर, बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में

दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

कॉलेज जाने के बहाने निकलीं छात्राएं, घूमने पहुंच गईं दार्जिलिंग फरीदाबाद का मामला  फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक कालेज से लापता...
उत्तर प्रदेश 
दार्जिलिंग वीडियो देख बनाया प्लान, बिना बताए घर से निकलीं 3 छात्राएं

ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल

बीए सेट पहनकर फायर टीम ने चलाया बचाव अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा : जिम में लगी भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, दमकल अधिकारी घायल