महुआधनी गांव के अनिल कुमार गुप्ता बने ग्राम पंचायत अधिकारी
विधायक ने दिया बधाई
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला(बलरामपुर)। उतरौला स्थित महुआधनी गांव के अनिल कुमार गुप्ता का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। अनिल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और सरकारी सेवा में जाने का सपना देखा। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर इस सपने को साकार किया।
जैसे ही उनके चयन की खबर गांव पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। विधायक रामप्रताप वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, रोहित राज गुप्ता, प्रहलाद सोनी, ध्रुव गुप्ता, अमरदीप कुमार, आलोक कुमार और विशाल गुप्ता सहित कई लोगों ने अनिल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनिल ने अपनी सफलता से पूरे गांव के युवाओं के सामने मेहनत और लगन की मिसाल पेश की है।
अनिल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। अनिल की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो ग्रामीण परिवेश से निकलकर सरकारी सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनकी उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
