संदिग्ध मौत के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में मामला संदिग्ध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

उतरौला( बलरामपुर)। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम भुरकुंडा में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के आठ दिन बाद प्रशासन ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह को लेकर सामने आई अलग-अलग जानकारियों के बाद पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बालिका की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा निवासी बब्बू शाह की 15 वर्षीय पुत्री की 10 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने 11 अगस्त को उतरौला स्थित शाहजहानी कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।

वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक  ये खबर भी पढ़े : वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

इसी बीच गांव के एक युवक की शिकायत पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस की पड़ताल के दौरान मृतका के पिता की ओर से पहले बालिका की मौत करंट लगने से होने की बात बताई गई। बाद में पुलिस के संज्ञान में यह भी आया कि बालिका की मौत फांसी लगाने से हुई थी। 

मौत के कारण को लेकर सामने आई इन अलग-अलग जानकारियों से पुलिस का संदेह गहरा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर एसएचओ उतरौला की रिपोर्ट के आधार पर आठ दिन बाद प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीएम उतरौला योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में एसडीएम योगेंद्र शरण शाह, वीरेंद्र प्रताप यादव और प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अखिल भारतवर्षीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा का अधिवेशन

लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा के चुनावी अधिवेशन में लखनऊ के डा. अजय गुप्ता निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।...
उत्तर प्रदेश 

शिक्षकों हेतु श्रीअन्न (मोटे अनाज) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 18 अगस्त, 2026(सू0वि0)।* उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि विकास खंड खलीलाबाद...

मुख्यमंत्री द्वारा पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ

संत कबीर नगर, 18 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम...

दारोगा की पिटाई का वीडियो वायरल,टीम के साथ पहुंची महापौर ने पकड़वाई 197 भैंसे 

- पारा में अवैध डेयरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई 
राज्य  उत्तर प्रदेश 

औरैया में साधु के वेश में टप्पेबाजी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने पीली धातु के आभूषण, मूर्तियां और ताबीज किए बरामद