औरैया में साधु के वेश में टप्पेबाजी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

झांसे में लेकर महिला के कानों के टॉप्स उतरवाकर हुए थे फरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने पीली धातु के आभूषण, मूर्तियां और ताबीज किए बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना सहायल पुलिस ने साधु के वेश में ग्रामीणों को झांसे में लेकर आभूषण ठगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर टप्पेबाजी का खुलासा मंगलवार को किया है। आरोपितों के कब्जे से कानों के टॉप्स समेत पीली धातु के आभूषण, मूर्तियां और ताबीज बरामद किए हैं।

ग्राम बर्रू फफूंद निवासी सुधा ने 16 अगस्त को थाना सहायल में तहरीर दी थी। आरोप था कि साधु के वेश में आए दो लोगों ने झांसे में लेकर उनके कानों के टॉप्स उतरवाये और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 17 अगस्त को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना पर पुलिस ने थाना दिबियापुर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से आगे बिजलीघर के पास कानपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। करीब 6:40 बजे दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

36.8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 36.8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मीरजापुर के ग्राम निगातपुर निवासी टमाटर और फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वे गांव-देहात में भिक्षा मांगने के बहाने जाते थे। वहां भोले-भाले ग्रामीणों और महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर व भ्रमित कर उनके पहने हुए आभूषण तथा घर में रखी कीमती वस्तुएं छलपूर्वक हासिल कर लेते थे। इसके बाद चोरी के सामान को आसपास के बाजारों में बेचकर मिली रकम आपस में बांटकर खर्च करते थे। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा

62,252 मीट्रिक टन कचरा का निस्तारण कर 22 एकड़ जमीन को बनाई शहरी भूमि नई दिल्ली। कर्नाटक के रायचूर शहर...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुरू किया जागरूकता अभियान

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर-बैनर से यात्रियों को किया जाएगा जागरूक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुरू किया जागरूकता अभियान

36.8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

उन्नाव। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग...
उत्तर प्रदेश 
36.8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

पिता से नहीं छूटी शराब,बेटी ने छोड़ दिया दुनिया  

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  